फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने आठ सड़कों के निर्माण और सुधारीकरण का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हो रहे विकास कार्यों को लेकर लघु सचिवालय में बुधवार रात में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने जिले में 21 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से 8 सड़कों के निर्माण एवं सुधारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बाछौद में बनने वाले फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय हाईवे के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि अगर काम में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही हो तो 2 अप्रैल तक मुख्यालय पहुंच कर अवगत कराएं, ताकि वहां पर उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करवाया जा सके। उन्होंने लॉजिस्टिक हब की स्थिति भी जानी।
चौटाला ने जन स्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपस में मिलकर ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि मनरेगा के तहत नहरों की डिग्गियों को साफ करवाएं। गांवों में 6 करम के रास्ते खराब हो गए हैं या जो नहीं बनाए गए हैं उन्हें जल्द बनवाएं। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि कुछ गांवों में गौरव पट्ट ऐसे स्थान पर लगे हुए हैं जहां आम आमजन का आवागमन शून्य के बराबर हैं, उनको स्कूलों में लगाया जाए। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमजन के काम समय पर करें। अगर किसी विभाग के अधिकारी समय पर काम नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अटेली विधायक सीताराम यादव, उपायुक्त श्याम लाल पुनिया, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, जिला नगर आयुक्त डॉ जय किशन आभीर, अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश, एसडीएम कनीना सुरेंद्र, एएसपी संदीप मलिक सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स:
इन सड़कों के निर्माण और सुधार के कार्य का हुआ शिलान्यास
उपमुख्यमंत्री ने लघु सचिवालय नारनौल से लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग की ओर से 21 करोड़ 52 लाख 18 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 8 सड़कों के निर्माण और सुधारीकरण का शिलान्यास किया।
उन्होेंने 320.25 लाख से रसूलपुर-चेलावास, 531.48 लाख से बचिनी से इसराना-रामबास, 185.88 लाख से कपूरी से भड़फ, 176.57 लाख से माता मंदिर महासर से कारिया, 286.83 लाख से भीलवाड़ा से कायसा, 173.58 लाख से बेवल-राताकलां सड़क का शिलान्यास किया। इसके अलावा 185.75 लाख से कुराहवटा से जेरपुर व 291.74 लाख रुपये से बनने वाली नारनौल-महेंद्रगढ़-चरखी दादरी सड़क से कुराहवटा सड़क के सुधारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें