फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज सब डिपो का काम दिसंबर में होगा पूरा, 20 हजार यात्रियों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज सब डिपो के लिए वर्कशॉप का भवन दिसंबर में पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण कराया गया है। करीब सवा तीन करोड़ रुपये से वर्कशॉप के लिए मशीनें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा यहां एक पेट्रोल पंप भी स्थापित किया जाना है। बस डिपो चालू होने पर करीब 20 हजार यात्रियों को फायदा होगा। महेंद्रगढ़ से नारनौल, दादरी, रेवाड़ी सहित अन्य शहरों के लिए देर रात तथा अल सुबह के लिए बसें भी चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश के सीएम मनोहरलाल ने अपनी पिछली सरकार में 9 अप्रैल 2016 को महेंद्रगढ़ में आयोजित प्रगति रैली में सब डिपो की आधारशिला रखी थी। तकनीकी कारणों के चलते प्रोजेक्ट करीब तीन साल तक फाइलों में ही अटका रहा। सब डिपो के निर्माण के लिए 6.79 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि स्वीकृत की गई थी। विधानसभा चुनाव से पहले बीते वर्ष 20 जुलाई 2019 को तात्कालिक परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, तात्कालिक शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ में बस अड्डा परिसर में सब डिपो के निर्माण का नारियल फोड़ कर विधिवत शुभारंभ किया। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर लॉकडाउन से पहले रात को 30 रोडवेज बसें तथा 32 सहकारी समिति की बसों का ठहराव होता रहा है। सब डिपो बन जाने से बस स्टैंड से 55 बसों का बेड़ा शामिल किया जाएगा।
इससे क्षेत्र के 20 हजार प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। महेंद्रगढ़ से नारनौल, जयपुर, जोधपुर, कोटा, रोहतक, दादरी, भिवानी, हिसार, चंडीगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए देर रात तक की बस सेवा शुरू हो सकेगी। अल सुबह चलने वाली बसों की संख्या में भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

रंगाई-पुताई का काम नहीं हो सका शुरू
महेंद्रगढ़ रोडवेज बस अड्डे के भवन की रंगाई-पुताई तथा रिपेयरिंग का अस्टिमेट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए थे। जिस पर अभी तक काम पूरा नहीं हो सका। रोडवेज बस अड्डे के कुछ हिस्से में अभी तक चहारदीवारी का काम भी पूरा नहीं हो सका है। बस अड्डे के दोनों गेट भी बंद किए जाने की अवस्था में नहीं हैं।
दो दशक पुरानी मांग
वर्ष 1987 में महेंद्रगढ़ बस स्टैंड की स्थापना की गई थी। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने भी यहां सब डिपो बनाने का एलान किया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार चली गई। भाजपा ने सत्ता में आने पर यहां सब डिपो बनाने की घोषणा की। पिछले दो दशक से महेंद्रगढ़ में सब डिपो की मांग थी।
रोडवेज बसों वर्कशॉप, सब डिपो की मांग करीब दो दशक पुरानी है। इस बारे में हमने कई बार पत्राचार किया था। रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। महेंद्रगढ़ में सेंट्रल यूनिवर्सिटी होने के कारण प्रदेश ही नहीं देश के कई हिस्सों के विद्यार्थी आते हैं। सीएम की 2016 की घोषणा 2020 तक अटकी हुई है।
- रामनिवास पाटौदा, सामाजिक कार्यकर्ता, महेंद्रगढ़
रोडवेज सब डिपो के लिए बनाए जा रहे भवन का 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दिसंबर माह में रोडवेज के अधिकारियों को भवन का निरीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद भवन को हैंड ओवर कर दिया जाएगा। कोरोना के चलते भवन निर्माण में थोड़ी देरी रही।
विज्ञापन

- सोमदत्त शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें