फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इम्प्लांट सर्जरी के लिए दिए 6.15 लाख रुपये

Fri, 10 Oct 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 11बच्चे के ऑपरेशन के लिए 6.15 लाख का चेक सौंपते सिविल सर्जन व उप सिविल सर्जन।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत भांखरी के बच्चे के कान का ऑपरेशन निशुल्क करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 6.15 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। चिकित्सकों ने बच्चे की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी करवाने की सलाह दी थी। आरबीएसके के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोचाना से डाॅ. जिले सिंह गांव भाखरी की आंगनबाड़ी में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे। इस दौरान टीम को पीयूष नाम के बच्चे में सुनने की समस्या मिली।
विज्ञापन

डीईआईसी नारनौल मैनेजर डाॅ. दीपक कौशिक ने पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। चिकित्सकों ने कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी करवाने की सलाह दी। 6.15 लाख रुपये खर्चा बताया। दस अक्तूबर को सिविल सर्जन डाॅ. अशोक कुमार व उप सिविल सर्जन डॉ. विजय यादव ने परिजनों को 6.15 लाख का चेक सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें