गांव कारोली, मारोली, बसीरपुर के बाद निजामपुर क्षेत्र के गांवों में डेंगू संभावित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवास नौ की गंगासहाय की ढाणी में 6 मरीज, निजामपुर मंडी में 2, तलोट में एक संदिग्ध मरीज सामने आया है जो विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
ब्राहमणवास नौ की गंगासहाय की ढाणी में रिंकू पुत्र सुरत सिंह, राजेश देवी पत्नी सूरत सिंह, ओमप्रकाश पुत्र घीसाराम ये तीनों मरीज जयपुर इलाज करवा रहे हैं। वहीं कर्ण पुत्र सूरत सिंह का कोटपुतली अस्पताल में इलाज हो रहा है। ईश्वर पुत्र रामनिवास, कुलदीप पुत्र लालचंद नारनौल में ही इलाज करवा रहे हैं।
निजामपुर मंडी के कन्हैया पुत्र चंद्रकांत अग्रवाल, राममेहर पुत्र नरसिंह गांव पवेरा भी जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। वही गांव तलोट में मामा के आए नितिन पुत्र विजयपाल गांव मेघपुर राजस्थान को सामान्य अस्पताल नारनौल में उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निजामपुर क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग कारगार कदम उठाए। साथ ही क्षेत्र में फॉगिंग भी करवाई जाए।