फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर प्रदर्शन

Fri, 25 Apr 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- कनीना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव को लेकर स्टेशन मास्टर विक्की 
विज्ञापन
कनीना। कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में कनीना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करो, रेल विभाग होश में आओ, स्टेशन पर बुनियादी सुविधाएं बढ़ाओ नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम ज्ञापन स्टेशन मास्टर विक्की चौहान को सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि 15 दिनों के अंदर कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की अधिसूचना जारी नहीं की तो 16 मई को रेलवे स्टेशन पर इलाके की महापंचायत कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। ज्ञापन सौंपते हुए अतरलाल ने कहा एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग के लिए धरना प्रदर्शन, विरोध, महापंचायत व रेल रोको आंदोलन करना पड़े तो वह भी करेंगे। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन के पास एकत्रित होकर जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आंतकी हमले के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह नंबरदार, राजेंद्र पंच, गोपाल यादव, कैलाश सेठ, लालसिंह, राजबीर, पदमेंद्र शर्मा, कुलदीप, राकेश, नरेश सहित अन्य लोगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें