फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा साहेब पर दिए बयान के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 22 Dec 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09बैठक कर रोष प्रदर्शन करते संघर्ष समिति के सदस्य। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर विभिन्न संगठनों ने महेंद्रगढ़ रोड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर बैठक कर प्रदर्शन किया। संस्थाओं व समितियों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र भेजा। गृहमंत्री को पद से हटाने व देश से माफी मांगने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सर्व अजा संघर्ष समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल ने की तथा मंच संचालन असुरेंद्र आंबेडकर ने किया। इस रोष प्रदर्शन में भारतीय बौद्ध महासभा जिला महेंद्रगढ़, गुड मॉर्निंग इंडिया से दीपक मनास, सामाजिक विकास पथ समिति, आंबेडकर नवयुवक मंडल पटीकरा, दलित वर्ग कल्याण सभा पुरानी मंडी नारनौल, द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया गांव टहला, डॉ. आंबेडकर जागृति मंच अमरपुर जौरासी एवं समस्त आंबेडकरवादी संगठन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें