फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़

Fri, 29 Aug 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को रेवाड़ी रोड पर 3 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इस दौरान तीन चहारदीवारी व नौ डीपीसी के साथ-साथ सभी कच्चे रास्ते उखाड़ दिए गए।
राजस्व संपदा नारनौल में कुछ लोग तीन एकड़ भूमि पर बिना लाइसेंस लिए अवैध काॅलोनी विकसित कर रहे थे। वहां रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे जिसे टीम ने जिला प्रशासन की मदद से तोड़वा दिया।
विज्ञापन

टीम ने तीन चहारदीवारी व नौ डीपीसी के साथ-साथ सभी कच्चे रास्ते उखड़वा दिए। जिला नगर योजनाकार की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। वहीं से लाइसेंस अनुमति लेने बाद ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आम लोग किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाॅट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें