फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़, 20 डीपीसी भी ताेड़ी

Thu, 08 May 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 05नारनौल में जेसीबी द्वारा अवैध कब्जे का हटाती डीटीपी की टीम। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। जिला नगर योजनाकार नारनौल टीम ने शहरी क्षेत्र अटेली में राजस्व संपदा गांव खोड में शनिदेव मंदिर के सामने अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की है। इस कार्रवाई में लगभग 20 डीपीसी और चार चहारदीवारी व एक अवैध निर्माण के साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए। यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार नारनौल गुंजन वर्मा के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे अन्यथा चूककर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें