महेंद्रगढ़। निलंबित पटवारियों की बहाली की मांग को लेकर सरकार के सकारात्मक रुख से जिले के पटवारियों ने तीसरे दिन हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर वीरवार से काम पर लौटने का निर्णय लिया है। तीन दिनों से चल रही हड़ताल के कारण राजस्व से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह से ठप हो गए थे।
जिले में कुल 53 पटवारी और 11 कानूनगो इस हड़ताल में शामिल रहे। हड़ताल के चलते जमाबंदी, इंतकाल, रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने का काम भी प्रभावित हुआ है। जमीन की खरीद-फरोख्त, नामांतरण और बैंक से जुड़े मामलों में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिल पाने से लोगों के काम अटक गए हैं।
रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार के सकारात्मक रुख के बाद एसोसिएशन की ओर से बुधवारकको हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी गई है।
वीरवार से सभी पटवारी अपने कार्यालयों में काम शुरू कर देंगे। तीन दिन में करीब 55 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ। वहीं महेंद्रगढ़ खंड में करीब 19 लाख रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ है।
तीन दिन तीन हजार इंतकाल, छह हजार प्रमाण पत्र, तीन हजार जमाबंदी सहित अन्य कार्य रूके पड़े है। वहीं महेंद्रगढ़ तहसील में 350 इंतकाल का कार्य रुका हुआ है। 500 इंतकाल दर्ज होना बाकी है। 550 नकल, 360 प्रमाण पत्र पर कार्य नहीं हो रहा है। राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक दिखाई है। वीरवार को जिले के सभी पटवारी कार्य पर लौट जाएंगे।
बॉक्स
वह जमाबंदी को लेकर पटवारी के पास आया था। यहां पर आकर देखा तो पटवारी हड़ताल पर चल रहे है। उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। -सुनील, नांगल सिरोही
बॉक्स
पटवारी हड़ताल पर होने के कारण उसके दस्तावेजों पर इंतकाल नहीं चढ़ पाया। अब पता नहीं कब पटवारी कब लौटेंगे। उसे परेशानी का सामना करना पड़ा।-कपूर, चितलांग
-
फोटो संख्या:69- मोहल्ला महायचान में स्थित पटवारी घर में बंद कक्ष-संवाद
फोटो संख्या:69- मोहल्ला महायचान में स्थित पटवारी घर में बंद कक्ष-संवाद