फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानदार के साथ मारपीट करने पर आरोपियों को पकड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल-सिंघाना रोड पर इन्वर्टर बैटरी दुकानदार के साथ मारपीट करने पर रविवार को जिला व्यापार मंडल ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की। प्रधान वैध किशन वशिष्ठ एवं वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य सदस्य पीड़ित दुकानदार से मिले।
विज्ञापन

मंडल ने प्रशासन को दो दिन का समय दिया और कहा कि अगर फिर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो व्यापार मंडल को मजबूरन धरने प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
इस अवसर पर संजय गर्ग प्रधान सिटी व्यापार मंडल, गजानंद चौधरी उपाध्यक्ष, बद्री प्रसाद गर्ग उपाध्यक्ष, अशोक सैनी उपाध्यक्ष, धर्मवीर यादव उपाध्यक्ष, संजय चौधरी कोषाध्यक्ष, खेमचंद शर्मा संगठन मंत्री, घनश्याम गर्ग मंत्री सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें