फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में श्रम न्यायालय की स्थापना को लेकर केंद्रीय मंत्री को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। न्यायालय परिसर में लेबर कोर्ट स्थापित करने की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत यादव ने केंद्रीय श्रम कल्याण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने इस मांगपत्र भी सौंपा। उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत यादव ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि इस समय श्रम न्यायालय नारनौल से 60 किलोमीटर दूर रेवाड़ी में है जो नांगल चौधरी से करीब 80 किलोमीटर दूरी पर पड़ता है। इस क्षेत्र में भी मजदूरों की समस्याएं हैं, किंतु दूरी अधिक हो जाने के कारण वे न्याय प्राप्ति से वंचित रह जाते हैं। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि नारनौल में लॉजिस्टिक हब का भी निर्माण हो रहा है तथा कई औद्योगिक इकाईयां इस क्षेत्र में कार्य कर रही है जिसमें श्रमिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के समक्ष श्रम न्यायालय के क्षेत्राधिकार वाले श्रमिक विवाद आते हैं, किंतु वे उन श्रमिकों को नारनौल में श्रम न्यायालय ना होने के कारण न्याय नहीं दिला पाते हैं। इस अवसर पर जिला बार के संयुक्त सचिव सुमित चौधरी एडवोकेट, संदीप यादव एडवोकेट, कमल कांत गौड़ एडवोकेट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें