फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में तीन महिलाओं समेत छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव सागरपुर निवासी बिक्रम ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह चार अक्तूबर की शाम अपने घर से किसी कार्य से जा रहा था कि अभय सिंह के मकान के पास पहुंचा तो वहां पर अभय सिंह, पुष्पेंद्र, भूपेंद्र, बीरमती, सोनिया व स्वीटी ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें