फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जैलाफ-चिंडालिया मार्ग को पक्का कराने की मांग तेज, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Tue, 16 Jun 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव जैलाफ और चिंडालिया को जोड़ने वाले कच्चे एवं जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में मार्केट कमेटी की ओर से चार लिंक सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिलने के बावजूद जैलाफ-चिंडालिया मार्ग को सूची में शामिल नहीं किया गया, जिससे लोगों में निराशा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने बताया कि यह मार्ग दोनों गांवों को जोड़ने के साथ-साथ खेतों और ढाणियों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। किसान, खेत मजदूर और महिलाएं इसी मार्ग से खेतों में आना-जाना करती हैं तथा पशुओं के लिए हरा चारा लाती हैं। बरसात के दिनों में रास्ते में जलभराव और कीचड़ होने से आवागमन लगभग ठप हो जाता है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण कई बार हरियाणा सरकार, स्थानीय विधायक और जिला प्रशासन से मार्ग को पक्का कराने की मांग कर चुके हैं। विधायक से 30 मार्च और 23 मई 2026 को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था। इसके अलावा जुलाई 2025 में विधायक के गांव दौरे के दौरान भी ग्रामीणों ने यह मांग उठाई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों धर्मपाल, बाबूलाल, जगराम, राजेंद्र, गुलजारी लाल, रोहतास, महीपाल, सतीश और दिनेश ने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सड़क का निर्माण जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से चिंडालिया के विद्यार्थी भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ पहुंचते हैं। सड़क खराब होने से विशेष रूप से छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से जनहित में जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें