फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग

Tue, 23 Jun 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो-57 सतनाली में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सतनाली। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों व सामाजिक संगठनों ने रक्षामंत्री राजनाथ को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार लच्छीराम को सौंपकर सतनाली में सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग की। कहा कि पूर्व सैनिकों को 30 किमी दूर जोकर सीएसडी कैंटीन से सामान लेना पड़ता है। पूर्व सैनिकों ने बताया कि वर्तमान में सीएसडी से सामान खरीदने के लिए उन्हें नारनौल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जाना पड़ता है। इससे समय और धन बर्बादी होती है। खासकर बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और महिलाओं को यात्रा के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
विज्ञापन

सवाई सिंह राठौड़ ने बताया कि सतनाली और आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में सैनिक परिवार निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सीएसडी कैंटीन खुलने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2019 में चुनावी सभा में सीएसडी कैंटीन खुलवाने का वादा भी किया था लेकिन आज तक वादा पूरा नहीं हुआ। पूर्व सैनिकों ने कहा कि अनेक बार आवश्यक घरेलू सामान खरीदने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे पूरा दिन खराब हो जाता है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग की।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रामसिंह शर्मा, अमित कुमार, तेजपाल, कुलदीप, राजकुमार ने बताया कि सतनाली क्षेत्र लंबे समय से देश सेवा में अग्रणी रहा है। यहां से बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होते हैं। ऐसे में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान और सुविधा के लिए सीएसडी कैंटीन की स्थापना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें