फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली को उपमंडल और दौंगड़ा अहीर को उपतहसील बनाने की मांग

Fri, 05 Sep 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 18 उपायुक्त कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते बसपा नेता अतरलाल।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। अटेली को उपमंडल और दौंगड़ा अहीर को उपतहसील बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। वीरवार को मांगों को लेकर बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपायुक्त से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

उपायुक्त के महेंद्रगढ़ कैंप में होने के कारण कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा क्षेत्र पुनर्गठन कमेटी के चेयरमैन विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पाल सिंह पंवार के नाम प्रेषित दो ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र कुमार को सौंपे। अतरलाल ने कहा कि राज्य सरकार अटेली को उपमंडल बनाने में भेदभाव कर रही है।

स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के उदासीन रवैये के कारण उपमंडल बनने में देरी हो रही है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अटेली 54 गांवों की बड़ी तहसील है। खंड विकास कार्यालय है। पुलिस स्टेशन तथा रेलवे स्टेशन है। कई कॉलेज तथा शिक्षण संस्थान हैं। कनेक्टिविटी के हिसाब से अटेली को उपमंडल बनाना जरूरी है। उइस अवसर पर शेर सिंह यादव, भाग सिंह चेयरमैन, राकेश यादव, कैलाश सेठ, दान सिंह प्रजापत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें