फोटो 21मेडिकल कोरियावास में 100 सीटों की मंजूरी मिलने पर लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त करते लोग।स्
नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी मिलने पर लोगों में खुशी है। विशेषकर उन युवाओं में जो एमबीबीएस में दाखिले के लिए तैयारी कर रहे हैं।
इसको लेकर कोरियावास मेडिकल कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे लोगों ने भी लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त की। वहीं भाजपा नेता गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के सह सचिव हेमंत भारद्वाज एडवोकेट व क्षेत्र वासियों ने हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से मेडिकल कॉलेज कोरियावास में कक्षा शुरू करने को लेकर लोग मांग कर रहे थे। इसको लेकर 17 अगस्त को आरती सिंह राव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा था। उसके बाद आरती सिंह के अथक प्रयासों से 100 सीटों की मंजूरी मिली है।