फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन ने महंगाई भत्ता लागू करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिसोठ वाटर वर्क्स पर ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल यूनियन की मीटिंग ब्रांच प्रधान रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन ब्रांच महासचिव सुरेंद्र फौजी ने किया।
विज्ञापन

प्रांतीय पूर्व मुख्य संगठनकर्ता महेंद्र यादव ने बताया कि सरकार की नीति कर्मचारी विरोधी हैं। जिसने आज तक महंगाई भत्ता लागू नहीं कि जो केंद्र सरकार ने लागू कर दिया और पांच राज्यों ने लागू कर दिया हैं लेकिन हरियाणा सरकार ने आज तक लागू नहीं किया गया। सरकार से संगठन बार-बार आग्रह करता आ रहा हैं। कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन बहाली लागू की जाए। इसी कड़ी में प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान बाबूलाल यादव ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि अटकी हुुई कर्मचारियों की मांगों को कार्यकारी अभियंता ने अगर पांच दिन में मांगों को निपटारा नहीं किया तो संगठन मजबूर होकर कार्यकारी अभियंता को नोटिस देकर धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके प्रांतीय मुख्य संगठन कर्ता सुरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान धर्मवीर यादव, कनीना ब्रांच चेयरमैन रविंद्र यादव, मुख्य संगठनकर्ता अभय सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान दिनेश शर्मा, नवनिर्वाचित खंचाजी यशपाल, पूर्व चेयरमैन सहीराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें