महेंद्रगढ़। ठंड बढ़ते ही स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से पसंद किए जाने वाले स्वीट कॉन की मांग में उछाल आया है। शहर की सब्जी मंडी से लेकर छोटे-बड़े बाजारों और ठेलों तक स्वीट कॉन की बिक्री तेजी से हो रही है। मांग को देखते हुए स्थानीय व्यापारी दिल्ली की मंडियों से आवश्यकता अनुसार स्वीट कॉन मंगा रहे हैं।
व्यापारियों के अनुसार इस समय प्रतिदिन करीब एक क्विंटल स्वीट कॉन की खपत हो रही है। सर्दी के मौसम में लोग इसे उबालकर, भूनकर और चाट के रूप में खूब पसंद कर रहे हैं। शाम के समय बाजारों में स्वीट कॉन की दुकानों पर बिक्री अच्छी हो रही है।
बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों में इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। स्वाद के साथ-साथ इसे सेहत के लिए भी लाभकारी माना जा रहा है जिसके चलते इसकी मांग लगातार बनी हुई है। सर्दी के मौसम के साथ ही स्वीट कॉन का कारोबार अच्छा रहा है।
बढ़ती मांग, अच्छे भाव और संतोषजनक बिक्री से स्थानीय व्यापारियों को पूरा लाभ मिल रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के साथ इसकी मांग में और इजाफा होने की संभावना है।
बॉक्स
स्वीट कॉन का भाव 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। इसके बावजूद ग्राहकों की संख्या में कमी नहीं आई है। दिल्ली से मंगवाने, परिवहन खर्च और बढ़ती मांग के कारण भाव में तेजी आई है-सीताराम सैनी, दुकानदार
-
स्वीट कॉन हल्का और सुपाच्य होता है। इसलिए लोग इसे बिना झिझक खरीद रहे हैं। बाजार में उपलब्ध अन्य मौसमी खाद्य पदार्थों के मुकाबले स्वीट कॉन ने अपनी अलग पहचान बना ली है।-राजेश सैनी, दुकानदार