फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

Mon, 25 Aug 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10मंडी अटेली में स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते अतरलाल व कार्यकर्ता। स्रोत-प्रवक्त
विज्ञापन
मंडी अटेली। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने अटेली रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। सदस्यों ने रेल मंत्री व जयपुर मंडल के डीआरएम के नाम दो ज्ञापन स्टेशन मास्टर सुरेश शर्मा को सौंपे।
विज्ञापन

अतरलाल ने बताया कि अटेली रेलवे स्टेशन से होकर अनेक एक्सप्रेस गाड़ियां गुजरती हैं, लेकिन उनका ठहराव अटेली रेलवे स्टेशन पर नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि सैनिक जब छुट्टी आते हैं या छुट्टी काटकर जाते हैं तो उन्हें रेवाड़ी या नारनौल जाकर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी पड़ती है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार व विभाग से मांग की गई है कि कोरोना महामारी के दौरान पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेनों का नाम देकर उनके किरायों में भारी वृद्धि की गई थी उसे कम किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों को किराये में छूट दी जाए।
विज्ञापन

अटेली रेलवे स्टेशन को आदर्श भारत रेलवे स्टेशन योजना में शामिल किया जाए। इस अवसर पर शेर सिंह यादव, भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, अशोक सिंह खोड़, राकेश यादव और दानसिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें