मंडी अटेली। गांव राता कला में कृषि व घरेलू बिजली में कटौती से ग्रामीणें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कृषि लाइन की बिजली सप्लाई दो अलग-अलग शेड्यूल में दी जा रही है लेकिन रात्रि के समय कृषि लाइन की बिजली बंद होने के साथ-साथ घरेलू बिजली सप्लाई को भी बंद कर दिया जाता है।
गांव के किसान भरपूर ने बताया कि दिन का शेड्यूल सुबह 10:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक और रात्रि का शेड्यूल सुबह 2 बजे से 10 बजे तक रहता है लेकिन रात के समय करीब 12 बजे घरेलू बिजली को भी बंद कर दिया जाता है जिससे लोग रातभर गर्मी और मच्छरों से परेशान रहते हैं।
वर्जन-
ट्यूबवेल की लाइनों को तीन ग्रुप में विभाजित किया है और प्रत्येक ग्रुप को आठ-आठ घंटे बिजली सप्लाई दी जाती है। यदि शेड्यूल में बदलाव किया गया तो कुछ उपभोक्ताओं को नुकसान हो सकता है इसलिए फिलहाल शेड्यूल को रिवाइज करना संभव नहीं है।
-दीपक कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, नारनौल