फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रातां कला-मोहल्ड़ा मार्ग की मरम्मत की मांग

Sun, 02 Nov 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 11रातां कला से मोहल्ड़ा तक कच्चा मार्ग।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव रातां कला -मोहल्ड़ा मार्ग को पक्का कराने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। यह सड़क जर्जर होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण साधु राम यादव, शादी राम यादव, महावीर सिंह, फूल सिंह, दयाराम, मुकेश कुमार, हरीश कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार, रामपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, जगमाल सिंह, रविंद्र कुमार का कहना है कि यह रास्ता उबड़ खाबड़ होने से वाहनों का आवागमन बहुत कम होता है।
कई बार मजबूरीवश ग्रामीणों को इस मार्ग से जाना पड़ता है क्योंकि खेतों में गुजरने वाला यह एकमात्र रास्ता है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि इस रास्ते को जल्द से जल्द पक्का करवाए जाए ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें