फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उपकरणों को ठीक कराकर कृषि क्षेत्र को नियमित बिजली आपूर्ति की मांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:54- गांव रामबास स्थित पावर ग्रिड सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेक
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव रामबास के 33 केवी पावर ग्रिड सब स्टेशन के उपकरणों में दस दिनों से खराबी आने के कारण किसानों को कृषि क्षेत्र के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। परिणामस्वरूप किसानों की फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभावित किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सतबीर सिंह जांगड़ा रामबास के नेतृत्व में प्रमुख समाजसेवी अतरलाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। पावर ग्रिड के उपकरणों को तत्काल ठीक करवा कर कृषि क्षेत्र को नियमित बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। सतबीर सिंह जांगड़ा ने बताया कि पिछले दस दिनों से पावर ग्रिड में खराबी आने के कारण किसानों को बिजली नहीं मिल रही है।
इस फीडर पर लगभग 400 किसानों के नलकूप कनेक्शन हैं, जिनको बहुत परेशानी हो रही है। किसान उपमंडल अधिकारी विद्युत कनीना , कार्यकारी अभियंता से अनेक बार मिल चुके लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी खराबी को दुरुस्त करने में कोताही बरत रहे हैं। अतरलाल ने उनकी समस्या सुनकर उनके ज्ञापन को तत्काल बिजली मंत्री अनिल विज को भेजने का भरोसा दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में बिजली उपकरणों को ठीक करवा कर किसानों को बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो उपमंडल अधिकारी विद्युत कनीना के कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर सतबीर सिंह जांगड़ा रामबास, चांद सिंह, वेद प्रकाश पूर्व सरपंच, विजय कुमार, पवन, रामनिवास, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें