फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एडीजीपी वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने की मांग तेज

Mon, 13 Oct 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- कनीना में कैंडल मार्च निकालते सर्व समाज के लोग--संवाद
विज्ञापन
कनीना। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन जागरण समिति कनीना और सर्व समाज ने वाल्मीकि धर्मशाला कनीना में बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में एडीजीपी वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने की मांग की गई। वक्ताओं ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार दलित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हो रहे अत्याचारों पर मौन है। समाजसेवी अतर लाल ने कहा कि वर्तमान सरकार विफल हो चुकी है। यदि आईपीएस वाई पूरण कुमार को न्याय नहीं मिला तो समाज के लोग सड़कों पर आंदोलन करेंगे।
समिति के प्रधान केके पूनिया ने कहा कि न्याय और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। वाई पूरण कुमार जैसे ईमानदार अधिकारी के साथ हुआ अन्याय दलित समाज पर सीधा प्रहार है। डॉ. पवन कांगड़ा ने कहा कि समाज को अब एकजुट होकर न्याय की इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं बल्कि पूरे समाज के सम्मान का प्रश्न है। बैठक के उपरांत कैंडल मार्च भी निकाला गया। कैंडल मार्च डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक से शुरू होकर सरकारी स्कूल, नगर पालिका के पुराने भवन, बिजली घर, हनुमान मंदिर होते हुए टी-पॉइंट मंडी तक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने वाई पूरन कुमार को न्याय दो, संविधान की रक्षा करो, दलित एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। बैठक और कैंडल मार्च में सचिन रंगा, हरिंद्र शर्मा, रविंद्र, महिपाल, देवेंद्र, सज्जन कुमार, हेमराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें