फोटो 4स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग करते नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के सदस्य।संवाद
निजामपुर। नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर ने उपायुक्त से ताऊ देवीलाल चौक से निजामपुर रेलवे स्टेशन तक सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
महावीर ने कहा कि अंधेरे के कारण रात में आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। स्ट्रीट लाइट लगने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे रात के समय यात्रा करना सुरक्षित हो जाएगा। दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा। उन्होंने उपायुक्त से जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने का आग्रह किया।
समिति ने मांग की है कि संबंधित विभाग को जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए जाएं। यह मांग क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस दिशा में शीघ्र कदम उठाएगा। इस अवसर पर राधेश्याम, रण सिंह, पवन, संतलाल साहब लालचंद बोहरा, सतवीर, सुरेश और बाबूलाल भी मौजूद रहे।