फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरओबी 30 के नीचे बने अंडरपास में शेड लगवाने की मांग

विज्ञापन
फोटो 03 परियोजना प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनि​धि मंडल। स्वय
विज्ञापन
मंडी अटेली। अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति के संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को परियोजना प्रबंधक विष्णु कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तोबड़ा की ओर से सरपंच आशा कौशिक ने बताया कि आरओबी 30 के नीचे बने अंडरपास में शेड लगवाने, हाइट गेज लगाने, अंडरपास में बरसाती पानी से गाद व पानी की समस्या से निजात दिलाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि तोबड़ा गांव से गांव के श्मशान घाट तक को जाने वाले रास्ते में आरओबी 30 के नीचे बने अंडरपास के ऊपर अभी तक शेड बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है जबकि इंडियन रेलवे की साइड में शेड का फाउंडेशन लगभग पूरा होने को है। इसके बावजूद भी शेड लगवाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि हाइट गेज नहीं लगने से बड़े वाहन आगे चले जाते हैं लेकिन इंडियन रेलवे की ओर हाइट गेज लगा दिए गए हैं। इसलिए ज्ञापन में पुरजोर मांग की गई है कि शेड और हाइट गेज भी लगाए जाएं।
संघर्ष समिति प्रतिनिधिमंडल ने हरिश कुमार जैन सिविल इंजीनियर जयपुर रेलवे मंडल से भी मुलाकात कर ज्ञापन की मांगों के समाधान का आग्रह किया। जयपुर रेलवे मंडल के अधिकारियों ने संघर्ष समिति प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें