फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता देने की मांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:69- कनीना में ऑटो रिपेयरिंग की दुकान आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लेते ठाकुर अतरल
विज्ञापन
कनीना। कनीना में पैट्रोल पंप के पास स्थित एक ऑटो रिपेयर की दुकान में आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की गई है। बसपा नेता ठाकुर अतरलाल ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया और राज्य सरकार, स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और जिला उपायुक्त से नुकसान का सर्वे करवाकर पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

अतरलाल को दुकान मालिक राजू व जयप्रकाश अनेक दुकानदारों ने बताया कि मंगलवार की रात को शाॅर्ट-सर्किट की वजह से ऑटो रिपेयर की दुकान में आग लग गई थी। आग लगने से दुकान में रखी दो मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, दो मोबिल तेल से भरे ड्रम, हाइड्रोलिक लिफ्ट, एयर कंप्रेसर, फर्नीचर सहित अनेक सामान जलकर राख हो गया। अतरलाल ने पीड़ित दुकानदार को भरोसा दिया कि वे इस घटना की लिखित रूप में जिला प्रशासन व राज्य सरकार को जानकारी देकर आर्थिक सहायता की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें