फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार की मांग, यात्रियों ने डीआरएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो 06 स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते संघ के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में सुधार और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ ने रेलवे प्रशासन को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

संघ के स्थानीय समन्वय प्रतिनिधि हेमगिरी शर्मा के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मंडल के नाम यह ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान भीम कुमार, सुभाष, लीलू सिंह, संदीप, नरेश चौहान, दिलीप कुमार व अशोक कुमार शर्मा सहित स्थानीय रेल यात्री और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

संघ ने ज्ञापन में बताया कि गाड़ी संख्या 20473 चेतक एक्सप्रेस की पीछे की दो जनरल बोगियां प्लेटफॉर्म नंबर-2 से बाहर रह जाती हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में भारी परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने या ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था में बदलाव करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर-2 और डीएफसी लाइन के पास स्थित अंडरपास में पर्याप्त लाइटें लगाने और नियमित रखरखाव की मांग भी उठाई गई है। संघ के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर बने वाटर बूथ से खारा पानी आने की शिकायत है, इसकी जांच कर यात्रियों को पीने योग्य स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए।
ज्ञापन में दैनिक यात्रियों को मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) बनवाने में आ रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया गया है। संघ ने पात्र यात्रियों को नियमानुसार एमएसटी उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही रात के समय शराबियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए आरपीएफ या जीआरपी की नियमित ड्यूटी व प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। संघ ने रेल प्रशासन से इन मुद्दों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें