फोटो संख्या:65 शोरूम में कूलर लेने पहुंचे ग्राहक। संवाद
महेंद्रगढ़। नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल हो गए हैं। गर्मी बढ़ने केसाथ ही लोग राहत पाने के लिए कूलर की खरीदारी कर रहे हैं। शहर में कूलरों की मांग तेजी से बढ़ी है और बाजारों में ग्राहक बढ़ गए हैं।
शहर में इन दिनों कूलर बाजार पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है। शहर में कूलरों के 15 से अधिक शोरूम और दुकानें संचालित हैं, जहां ग्राहकों की संख्या पिछले कुछ दिनों में काफी बढ़ गई है।
दुकानदार दीपक, मनीष खुराना ने बताया कि नौतपा शुरू होने के बाद से बिक्री में लगातार इजाफा हुआ है और पिछले एक सप्ताह के दौरान विभिन्न शोरूमों पर प्रतिदिन करीब 90 से 100 कूलर तक बिक रहे हैं। पिछले पांच दिनों 3 लाख रुपये का कारोबार हुआ है। आगे भी कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
बाजार में इस समय अलग-अलग क्षमता और सुविधाओं वाले कूलर उपलब्ध हैं। सामान्य घरेलू कूलरों की कीमत लगभग 5 हजार रुपये से शुरू बड़े और आधुनिक फीचर्स वाले कूलरों की कीमत 30 हजार रुपये तक पहुंच रही है।
ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचत वाले कूलरों की मांग पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बढ़ी है। कूलर विक्रेताओं के अनुसार स्थानीय स्तर पर मांग बढ़ने के कारण सप्लाई व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। महेंद्रगढ़ के बाजारों में अधिकांश कूलरों की सप्लाई नोएडा हो रही है।