फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गेहूं के खेत में आगजनी से नुकसान होने पर मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
फोटो नंबर-01आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लेते समाजसेवी ठाकुर अतरलाल। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। खेतों में बिजली के ढीले व लटकते तारों में स्पार्किंग की वजह से 28 मार्च शाम को राता कला गांव के एक किसान के खेत में गेहूं की फसल जल गई थी। इसको लेकर किसान दान सिंह प्रजापत के खेत में समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने दौरा किया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के कारण किसान की गेहूं की काफी फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से तत्काल सर्वे करवाकर प्रभावित किसान को फसल जलने से हुए नुकसान का मुआवजा देने, दोषी बिजली अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने और ढीले लटकते बिजली तारों को ऊपर उठाने की मांग की। इस अवसर पर प्रभावित किसान दान सिंह प्रजापत ने कहा कि वह कई बार बिजली बोर्ड अटेली के अधिकारियों के चक्कर काटकर ढीले तारों को सही करने की मांग कर चुका है, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अगर ढीले तारों को समय रहते ठीक कर दिया जाता तो, उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़ता। इस अवसर पर दान सिंह यादव, बलीराम यादव, नीरज, शिवा, सुंदर, करण सिंह पहलवान, दान सिंह नम्बरदार, राजू कोच, धर्मपाल, मुकेश आदि अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें