फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परीक्षा केंद्र के आसपास दुकानों को खोलने की उठी मांग

विज्ञापन
फोटो 15हरीश सैनी
विज्ञापन
नारनौल। लघु सचिवालय में वीरवार को बुक विक्रेताओं और सीएससी केंद्र संचालकों ने उपयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उपायुक्त से बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र के आसपास दुकान खोलने की मांग की गई।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर बुक डिपो व साइबर कैफे की दुकानों को जिला प्रशासन की ओर स बंद करवाया जा रहा है। वहीं शहर में अधिकतर बुक डिपो व साइबर कैफे की दुकानें स्कूल और कॉलेज के आस पास ही स्थित है।
बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल तक जारी रहेंगी। ऐसे में बुक विक्रेता व कैफे संचालकों का रोजगार प्रभावित रहेगा। स्थानीय लोगों को भी दुकान बंद रहने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि जब परीक्षा केंद्र के अंदर नकल रोधी सभी व्यवस्थाएं हैं तो बाहर दुकान खुलने से नकल कैसे हो जाएगी। दुकानदारों ने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त को परीक्षा में बाधा नहीं बनने का विश्वास दिलाया और दुकान खोलने की इजाजत मांगी ताकि रोजगार नियमित रूप से संचालित कर सकें।
बॉक्स
पहले केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान दुकानें बंद की जाती थी लेकिन इस बार एक महीने तक चलने वाली बोर्ड परीक्षाओं के दौरान दुकान बंद करवाने के आदेश का खामियाजा दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है।-हरीश सैनी, सीएससी केंद्र संचालक, नारनौल

बॉक्स

जब परीक्षा केंद्रों पर नकल रोधी सभी व्यवस्थाएं है तो बाहर दुकान खोल कर रोजी-रोटी कमाने वाला दुकानदार नकल कैसे करा सकता है। परीक्षा केंद्रों के आस पास दुकान बंद करने के आदेश से सैकड़ों लोगों का रोजगार प्रभावित होगा।-रवींद्र, सीएससी संचालक, नारनौल

बॉक्स

जिला प्रशासन से मांग है कि परीक्षा केंद्रों के आस पास बनी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। इसके लिए हमने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है। जिससे सभी दुकानदार अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें।-उज्ज्वल, बुक विक्रेता, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें