फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्पर्धा के पहले दिन 400 मी. दौड़ में दीपिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो नंबर-13खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ में भाग लेती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की 38वीं वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में हुआ। पहले दिन 400 मीटर दौड़ में एमए इंग्लिश प्रथम वर्ष की दीपिका ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, एमए हिंदी अंतिम वर्ष की निशु दूसरे और बीएससी तृतीय वर्ष की सोनू तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में भी दीपिका ने बाजी मारी। एमए जियोग्राफी प्रथम वर्ष की ज्योति दूसरे और बीए प्रथम वर्ष की अंजू बाला तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर में निशु प्रथम, दीपिका द्वितीय तथा करीना और यशिका तृतीय रहीं।
जैवलिन थ्रो में पूजा प्रथम, शानवी द्वितीय और अंतिम तृतीय रहीं। शॉटपुट में अंतिम ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में मीनाक्षी प्रथम, खुशबू द्वितीय और दीप्ति सैनी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तेजेंद्र पाल सिंह ने किया। गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह रंधावा विशिष्ट अतिथि रहे। छात्राओं ने मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी दी और खेल भावना की शपथ ली।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर खेलों में उपलब्धियां हासिल की हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें