फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मारोली के दीपक ने वुशु में जीता स्वर्ण, अब नेशनल में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
फोटो नंबर- 26दीपक, वुशु ​खिलाड़ी
विज्ञापन
नारनौल। गांव मारोली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं कक्षा के छात्र दीपक ने अपनी मेहनत और लगन से कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्कूल स्टेट प्रतियोगिता के वुशु अंडर-17 के 75 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक ने स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ उन्होंने स्कूल नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

दीपक ने करीब एक साल पहले ही खेलों का अभ्यास शुरू किया था। एक दोस्त को ताइक्वांडो का अभ्यास करते देखकर उनके मन में भी खेल के प्रति रुचि पैदा हुई। इसके बाद उन्होंने नियमित अभ्यास शुरू किया। महज छह महीने में उन्होंने ताइक्वांडो, आर्म बॉक्सिंग और वुशु में अच्छी पकड़ बना ली।
कुछ माह पहले दीपक ने नेशनल ओपन फाइट में प्रथम स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि पर उन्हें 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला था। अब स्कूल स्टेट में स्वर्ण जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की है।
विज्ञापन

कोच सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दीपक की सफलता दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। दीपक के पिता मुकेश कुमार किसान हैं। दीपक ने कहा कि खेल ने उन्हें फिटनेस के साथ आत्मविश्वास भी दिया है। उनका सपना राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें