फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर निकालने कुएं में उतरा व्यक्ति मिट्टी ढहने से दबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीगड़ा गांव में मंगलवार शाम को कुएं में उतरे एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मिट्टी के ढहने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम दिनेश कुमार ने उसको निकालने के लिए कुएं की खुदाई का कार्य शुरू करवा दिया था। करीब चार घंटे की खुदाई के बाद शख्स को कुएं से निकाल लिया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीगड़ा गांव निवासी इंद्रजीत सोमवार की शाम को परिवार के एक कुएं की मोटर खराब होने पर उसको निकालने के लिए उतरा था। लोरिंग मशीन से सबमर्सिबल मोटर निकाली जा रही थी, जबकि वह कुएं के अंदर लगभग 20 से 25 फुट नीचे बैठा था। मोटर बीच में अटकी गई थी। इसी दौरान लोरिंग मशीन से झटके से मोटर खींची गई तो बीच में मिट्टी का बहुत बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे वह उसके नीचे दब गया। हादसे की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने एसडीएम को अवगत करवाया। एसडीएम दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू करवाया। लगभग साढ़े छह बजे बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके लिए तीन जेसीबी मशीन लगाई गई। खुदाई कर इंद्रजीत को कुएं से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सीगड़ा गांव का एक व्यक्ति कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरा था। इस दौरान मिट्टी ढह जाने की वजह से वह उसके नीचे दब गया। उसे कुएं से निकाल लिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें