फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में थ्री व्हीलर चालक की मौत

Wed, 21 Oct 2015 12:26 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी रोड पर मांदी गांव के पास रात में हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में थ्री-व्हीलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। गांव मांदी निवासी उदय सिंह (33) थ्री-व्हीलर चलाता था। सोमवार रात 9.30 बजे वह नारनौल से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


वह अभी मांदी स्कूल के पास ही पहुंचा था कि एक अज्ञात वाहन ने थ्री-व्हीलर को टक्कर दी। वहां से गुजर रहे राहगीर ने 102 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से घायल को नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व दो  पुत्रियां छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें