गांव सुरजनवास निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति कपास में दवा का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सतपाल ने बताया कि उसका भाई प्रताप सिंह शुक्रवार को कपास में दवा का स्प्रे कर रहा था। इस दौरान दवाई सिर में चढ़ गई जिससे वह बेहोश हो गया।
प्रताप को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रोहतक के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे रेवाड़ी ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।