गुजरात पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत सिहमा का एक व्यक्ति की शनिवार रात को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का नारनौल के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने इत्तफाक हादसे की कार्रवाई की है।
गुजरात पुलिस में सब इंस्पेक्टर कार्यरत 55 वर्षीय रमेश कुमार इन दिनों अपने गांव सिहमा आया हुआ था। शनिवार की रात रमेश के अचानक छाती में दर्द हुआ। इसके चलते परिजनों ने उसे तुरंत नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।