फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र के लिए 100 से अधिक वाहनों की एडवांस बुकिंग, ईवी की मांग बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवरात्र के शुभ मुहूर्त में नया वाहन खरीदने की परंपरा के चलते लोग पहले से ही वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। शहर के विभिन्न वाहन शोरूमों में अब तक 100 से अधिक दोपहिया और अन्य वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कारोबारियों को नवरात्र के दौरान बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वाहन कारोबारियों के अनुसार हर साल नवरात्रों में लोग नया वाहन खरीदना शुभ मानते हैं। इसी को देखते हुए शोरूम संचालकों ने वाहनों का स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। कंपनियों को नए मॉडल और अधिक संख्या में वाहन भेजने के लिए ऑर्डर दिए जा रहे हैं।
दुकानदार राजीव खुराना ने बताया कि इस बार युवाओं में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके शोरूम में नवरात्रों के लिए अब तक 15 ईवी की बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ईवी की कीमत करीब 39 हजार से 1.50 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और इलेक्ट्रिक वाहनों के कम रखरखाव खर्च के कारण युवाओं का रुझान ईवी स्कूटी की ओर बढ़ रहा है। आधुनिक फीचर, कम संचालन खर्च और बेहतर माइलेज भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
नवरात्रों के बाद आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए भी वाहन कारोबारी बिक्री बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां फाइनेंस, एक्सचेंज और अन्य ऑफर भी दे रही हैं। कारोबारियों का कहना है कि नवरात्रों के शुभ दिनों में वाहन बाजार में खरीदारी का उत्साह और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें