महेंद्रगढ़। गांव पथरवा निवासी 30 वर्षीय एक विवाहिता की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पति के बयान पर पुलिस ने बुधवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया हैं। विवाहिता तीन मार्च रात को घर से गायब थी। पति ने सतनाली पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव पथरवा का निवासी है। तीन मार्च की रात्रि को पत्नी सोनम कुमारी घर से बगैर बताए कहीं चली गई थी। थाना सतनाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पत्नी की कई दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पत्नी की तलाश की तो खेत के पास में एक कुएं में गिरी हुई दिखाई दी। पत्नी की मौत कुएं में गिरने से लगी चोटों के कारण हुई है। संवाद