फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 86 समस्याएं

Mon, 03 Nov 2025 11:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जनसमस्याएं सुनीं। इस मौके पर कुल 86 लोगों ने अपनी समस्याएं रखी।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत ध्यान से सुनी जाए। इसके बाद नियमों के अनुसार निर्धारित समय में शिकायतकर्ता का काम होना चाहिए।
विज्ञापन


सरकार व जिला प्रशासन का मकसद है कि नागरिकों को सरकार की सेवाओं और योजनाओं का लाभ निश्चित अवधि में दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी ने बिना किसी ठोस कारण किसी काम में देरी की तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में बहुत गंभीर है। एक-एक शिकायत का समाधान पोर्टल के माध्यम से रिकॉर्ड रखा जाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से हर सप्ताह इसकी समीक्षा की जाती है। ऐसे में इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 तक सभी उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए जाते हैं। कोई भी नागरिक अपनी शिकायत या समस्याओं को वहां पर रख सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें