फोटो 15अनाज मंडी में बाजरा खरीद के बारे में जानकारी लेते डीसी कैप्टन मनोज कुमार ।स्रोत डीआई
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने रविवार को नारनौल की नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का जायजा लिया। उन्होंने खरीद प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के लिए निर्देश दिए।
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि फसल बेचते समय किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में सुचारू और पारदर्शी खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान डीसी ने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पीने के पानी, छाया, शौचालय और विश्राम स्थल का भी जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए ताकि किसान निश्चिंत होकर अपनी उपज बेच सकें।इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार और मार्केट कमेटी की सचिव नुकुल यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।