फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र सेना दिवस पर डीसी ने की आर्थिक सहयोग करने की अपील

विज्ञापन
झंडा दिवस पर बैज लगाते उपायुक्त अजय कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
उपायुक्त अजय कुमार ने अपने कार्यालय से सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर पर भारतीय सशस्त्र सेना के कर्मियों के कल्याण के लिए राशि दान करके इस कार्यक्रम की शुरुआत की। यह राशि वीर सैनिकों के कल्याण में काम आएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि 7 दिसंबर का दिन राष्ट्र के सजग प्रहरियों के सर्वोच्च बलिदानों और सेवाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस दिन हम अपने शहीदों का याद करते हैं और सशस्त्र सेनाओं के प्रति एकजुटता दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश वीरों का है। देश की जनता ने हमेशा वीर सैनिकों व उनके परिवारों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन उन सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है, जिन्होंने देश सेवा में अपने जान की भी परवाह नहीं की। हम सबको उनका सम्मान करते हुए सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मिला दान हमारे देश के शहीदों, उनकी विधवाओं और उनके बच्चों की सहायता के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त, नगराधीश व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी उषा रानी ने भी भारतीय सशस्त्र सेना के कर्मियों के कल्याण के लिए राशि दान की। इस अवसर पर सीएमजीजीए कृतीश कुमार, जिला सैनिक बोर्ड के कल्याण अधिकारी कौशल व कार्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें