नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खासपुर में मुख्य अध्यापिका हेमलता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों ने जल जागरूकता रैली निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में खंड संसाधन संयोजक धर्मेंद्र ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं जल गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जल संरक्षण विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में दयानिधि प्रथम, नीलम द्वितीय एवं पलक यादव तृतीय स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका हेमलता, शिक्षक विजय कुमार, ऋतु, विनोद, सुरेश कुमार मौजूद रहे।