फोटो संख्या:-67 गांव सुंदरह में क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी---संवाद
- फोटो : शिक्षक के घर में लूट के दौरान खोली गई छोटी अलमारी।
महेंद्रगढ़। गांव सुंदरह में शहीद करण सिंह यादव की स्मृति में तीसरी चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। पहला मुकाबला गांव दौंगड़ा अहीर व चितलांग की टीमों में हुआ।
दौंगड़ा अहीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। चितलांग की टीम ने आठ ओवरों में 48 रन बनाकर दौंगड़ा को 49 रनों का लक्ष्य दिया। दौंगड़ा अहीर की टीम ने महज 3.5 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुकाबले में दौंगड़ा अहीर टीम के कप्तान शक्ति यादव मैन ऑफ द मैच चुने गए।
खेल कमेटी सदस्य पाेनी, सोहन व अंकित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से 30 से अधिक टीमें शामिल होंगी। विजेता टीम को 21 हजार व उप विजेता को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में सभी मुकाबले नॉक आउट के आधार कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी दिलावर सिंह ने शहीद करण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद टीमों के बीच टॉस कराकर किया।