फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं : प्रदीप

Sat, 26 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- गांव माजरा कलां में ग्रामीण महिलाओं को बेटी  बचाओ बेटी पढाओ के प्रति जागरूक करत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव माजरा कलां में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता बैठक हुई। अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप कुमार ने की, जबकि संचालन स्वास्थ्यकर्मी अशोक देव नगर ने किया।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, फिर भी समाज में लड़का और लड़की के बीच भेदभाव किया जाता है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बेटियों को शिक्षा और सम्मान देने की अपील की।

डॉ. अमीष गोदारा ने बताया कि वे गर्भावस्था की पुष्टि होते ही 10 सप्ताह से पहले पंजीकरण उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र में अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि समय रहते रक्त जांच, टीटी के टीके और फोलिक एसिड की गोलियां लेना भी अनिवार्य है। भ्रूण लिंग जांच करना और करवाना एक दंडनीय अपराध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें