कनीना। एक गांव में एक बेटी ने गांव के एक व्यक्ति व अपने पिता के खिलाफ कनीना थाना पुलिस में शिकायत दी। कनीना पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। 20 नवंबर को वह शाम 6 बजे दुकान से सामान खरीद कर अपने घर के गेट के पास पहुंची तो उसके पिता और गांव के ही एक व्यक्ति वहां खड़े हुए थे। उसे देखकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव में उसने आवाज लगाई तो घर से उसकी मां और भाई बचाने के लिए आए तो उन दोनों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कनीना पुलिस की एएसआई रेखा ने बताया कि शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच की गई तो दुष्कर्म के प्रयास का आरोप झूठा निकला। पुलिस ने सिर्फ मारपीट करने और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।