फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम बदलाव के कारण नागरिक अस्पताल में आ रहे खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज

Thu, 23 Nov 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मौसम बदलाव के कारण नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक आ रहे है। पिछले एक सप्ताह से दिन व रात के तापमान में दोगुना अंतर चल रहा है। अधिकतम तापमान 25 से 30 तथा न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच चल रहा है। सुबह के समय अधिक ठंड होने के चलते विशेषकर छोटे बच्चे इसके प्रभाव में आ रहे हैं। अब ठंड का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 8 दिनों में 3446 ओपीडी दर्ज की गई। वहीं प्रतिदिन औसतन ओपीडी का आंकड़ा 500 के पार हो चुका है। प्रतिदिन ठंड की चपेट में 400 मरीज अस्पताल में पहुंच रहे है, जबकि बच्चे और बुजुर्ग खांसी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रह है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
इस समय खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द, जोड़ों के दर्द व निमोनिया के रोग अधिक पहुंच रहे है। नागरिक अस्पताल में 300 से 400 के बीच रहने वाला आंकड़ा पिछले तीन दिनों में 500 के पार हो चुका है। इनमें प्रतिदिन औसत 400 से अधिक बच्चे व बुजुर्ग शामिल रहते है। पिछले आठ दिनों में 3446 ओपीडी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

निमोनिया, खांसी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं बच्चे
प्रतिदिन ठंड अधिक बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम को पड़ने वाली अधिक ठंड व शीतलहर की चपेट में आने से बच्चों में निमोनिया की शिकायत अधिक बढ़ गई है। ठंड की वजह से प्रतिदिन 15 से अधिक निमोनिया, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज आ रहे है। निमोनिया में बच्चों को बुखार के साथ पसीना व कंपकंपी होने लगती है। ओपीडी के लिए सुबह से लंबी लाइन जाती है।
ठंड के साथ बढ़ रहे यह रोग, सेहत का रखें ख्याल
अधिक ठंड होने के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गई है। इसके चलते अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नागरिक अस्पताल में आठ दिनों में 1233 ओपीडी दर्ज की गई। मौसम परिवर्तन होने के कारण खंसी, जुकाम, बुखार के अधिक मरीज पहुंच रहे है। इसके साथ-साथ हड्डी संबंधित रोगियों की भी संख्या बढ़ती जा रही है।

शरीर को गर्म रखने के लिए थोड़े अधिक गर्म कपड़े पहने। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। ठंडा पानी पीने से बचे तेज गर्म पानी के स्नान से बचे व पौष्टिक भोजन करें। जहां तक संभव हो हल्के गर्म या गुनगुने पानी का प्रयोग करना अधिक लाभदायक है। दुपहिया वाहनों पर सफर करते समय पूरा शरीर ढका होना चाहिए। सीधे तेज हवा के संपर्क में आने से बचें। छोटे बच्चों को ठंड के प्रभाव से बचाए तथा गर्म कपड़े पहनांए। रात के समय पंखे का उपयोग न करें इससे छोटे बच्चों को ठंड लगने की अधिक संभावना रहती है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अस्पताल में जांच करवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. विवेक, चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें