फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बेटी ने पिता व एक व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस जांच में निकला झूठा

Thu, 23 Nov 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। एक गांव में एक बेटी ने गांव के एक व्यक्ति व अपने पिता के खिलाफ कनीना थाना पुलिस में शिकायत दी। कनीना पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। 20 नवंबर को वह शाम 6 बजे दुकान से सामान खरीद कर अपने घर के गेट के पास पहुंची तो उसके पिता और गांव के ही एक व्यक्ति वहां खड़े हुए थे। उसे देखकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव में उसने आवाज लगाई तो घर से उसकी मां और भाई बचाने के लिए आए तो उन दोनों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कनीना पुलिस की एएसआई रेखा ने बताया कि शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच की गई तो दुष्कर्म के प्रयास का आरोप झूठा निकला। पुलिस ने सिर्फ मारपीट करने और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें