महेंद्रगढ़। कौशल विकास विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को बढ़ाने व दाखिले का शेड्यूल जारी किया गया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले की तिथि 21 जून से बढ़ाकर 25 जून तक कर दी गई है। इसके साथ ही दाखिले का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 28 जून के पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 7 जून से शुरू होकर 21 जून तक किया गया था। अब विभाग की ओर से बढ़ाकर 25 जून कर दिया गया है। महेंद्रगढ़ जिले में 11 आईटीआई में 3336 सीटो पर दाखिला किया जाना है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के इंचार्ज संदीप ने बताया कि विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि को बढ़ाकर 25 जून कर दी गई है।
अब यह होगा दाखिले का शेड्यूल
यह रहेगी प्रक्रिया तिथि
ऑनलाइन दाखिला पंजीकरण 25 जून
पहली मैरिट सूची सीटें आवंटन 28 जून
दस्तावेजों की जांच 28 जून से 2 जुलाई
फीस जमा 28 जून से 3 जुलाई
दूसरी मैरिट सूची के लिए रिक्त सीटें दर्शाना 4 जुलाई
दोबारा पोर्टल ओपन 4 से 6 जुलाई
मैरिट सूची सीटें आंवटन 9 जुलाई
दस्तावेजों की जांच 9 से 12 जुलाई
फीस जमा 9 से 13 जुलाई
तीसरे राउंड के लिए रिक्त सीटें दर्शाना 14 जुलाई
पोर्टल ओपन 14 से 16 जुलाई
मैरिट सूची के लिए सीटें आंवटन 18 जुलाई
दस्तावेजों की जांच 18 से 22 जुलाई
फीस जमा 18 से 23 जुलाई
चौथे राउंड के लिए रिक्त सीटें दर्शाना 24 जुलाई
पोर्टल ओपन 24 से 26 जुलाई
मैरिट सूची के तहत सीटें आवंटन 30 जुलाई
दस्तावेजों की जांच 30 जुलाई से 5 अगस्त तक
फीस जमा 30 जुलाई से 6 अगस्त