फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पात्र कर्मचारियों का डाटा 15 से पहले होगा सत्यापित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की जिला बैठक बिजली घर परिसर में आयोजित हुई। प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि 15 अगस्त से पहले सभी पात्र कर्मचारियों का डाटा संबंधित विभागाध्यक्ष पोर्टल पर सत्यापित कर देंगे ताकि कोई भी कर्मचारी इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन

बैठक में 30 जुलाई को शक्ति भवन, पंचकूला में हरियाणा के चारों बिजली निगमों के प्रबंध निदेशकों और अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के बीच हुई बैठक के फैसलों की जानकारी जिला कार्यकारिणी को दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजबीर शेखावत ने की जबकि भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष आशीष गोरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मवीर जाखड़ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर दुहन के नेतृत्व में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को मजबूती से रखा गया। उन्होंने बताया कि हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम यानी जॉब सिक्योरिटी एक्ट को लेकर निगम प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाया है।
विज्ञापन

बैठक में समान कार्य के लिए समान वेतन, लंबित एरियर, एचपीजीसीएल कर्मचारियों को एचकेआरएन और सेवा सुरक्षा अधिनियम में शामिल करने, चिरायु योजना, व्यापक मेडिकल नीति, रिस्क अलाउंस व पांच वर्ष से कम सेवा वाले कर्मचारियों को भी सेवा सुरक्षा का लाभ देने जैसी मांगों पर भी सकारात्मक सहमति बनने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें