फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आपसी कहासुनी के पुलिस पहरे में बांटी डीएपी

विज्ञापन
फोटो संख्या:59-  रेलवे रोड पर सरकारी खाद केंद्र पर डीएपी खाद के लिए लगी किसानों की लंबी लाइन--स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर सोमवार को डीएपी खाद के 1500 बैग लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई। केंद्र के कर्मचारियों की ओर से सुबह आठ बजे किसानों को लाइनों में लगा वितरण शुरू कर दिया। खाद वितरण के दौरान किसानों के बीच लाइनाें में लगने को लेकर आपस में हुई कहासुनी हुई। पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से किसानों को शांत करवाकर वितरण का कार्य सुचारू रूप से जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार को 1900 डीएपी खाद के बैगों खाद केंद्र पर पहुंचे थे जिनमें से करीब 900 बैग का वितरण हो चुका था। शेष एक हजार बैग का सोमवार को वितरण किया गया। हैफेड प्रबंधक जगराम ने बताया कि पांच हजार बैग की मांग भेजी हुई है। उपलब्धता के आधार पर वितरण किया जा रहा है। जल्द ही खाद केंद्र पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें